🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर के रोड शो में जुटेमर्थक स  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर के रोड शो में जुटेमर्थक स
राजनीति

इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ आज राहुल गांधी की ‘चाय पर चर्चा’, बनेगी आगे की रणनीति

✍️ admin 📅 12 Oct 2026, 8:14 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 10
इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ आज राहुल गांधी की ‘चाय पर चर्चा’, बनेगी आगे की रणनीति

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को आज (मंगलवार) अपने आवास पर चाय पर बुलाया है। इसका मकसद विपक्षी नेताओं को एकजुट करना और आगे की रणनीति पर चर्चा करना है। इससे पहले सोमवार को राहुल समेत विपक्ष के कई नेताओं ने दिल्ली में बाराखंभा रोड से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। जिसमें हजारों की संख्या कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च को सुप्रीम कोर्ट से 500 मीटर पहले रोक दिया। इसके बाद राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ विपक्ष के कई सांसद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जहां एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में गड़बड़ी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं।

admin

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।