🔴 ब्रेकिंग
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
मनोरंजन

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा

✍️ admin 📅 7 Oct 2026 ⏱ 1 मिनट 👁 7 views

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे। जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1 करोड़ 15 लाख के डिमांड ड्राफ्ट को स्वीकार किया और उनसे बाकी रकम के भुगतान की समय सीमा भी बताने को भी कहा है। वहीं राजपाल यादव को निर्देश दिया है कि वह चेक बाउंस मामले में शिकायतकर्ता को देय रकम में से 2 करोड़ रुपये 13 अक्टूबर तक जमा करें। कोर्ट ने साफ कहा कि रकम जमा किए जाने के बाद ही वह हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राजपाल यादव की याचिका पर विचार करेगा। कोर्ट को सौंपा ड्राफ्ट 15 सितंबर को कोर्ट ने उनसे अगली सुनवाई में कम से कम 2 करोड़ रुपए का ड्राफ्ट सौंपने को कहा था। 5 अक्टूबर को उनकी तरफ से सिर्फ 50 लाख का ड्राफ्ट लाया गया। इस पर कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने की चेतावनी दी थी। बुधवार, 7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में उन्होंने 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट पेश किया। साथ ही, 13 अक्टूबर को 85 लाख रुपये RTGS के जरिए जमा करने का भरोसा दिया है।

✏️ टिप्पणी करें